सामान्य ज्ञान
भारत का भूगोल-4
अध्याय-1
भारत का भूगोल-4
151-भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है।
152-भारत विश्व का एकमात्र देश है जिसका नाम हिन्द महासागर से जुड़ा है।
153-भारत का प्राचीन नाम -आर्यावर्त।
154-भारत को ईरानियों ने क्या नाम दिया था -हिन्दुस्तान।
155-भारत को यूनानियों ने क्या नाम दिया था -इण्डिया।
156-आर्यों के राजा भरत के नाम पर भारत का नाम रखा -भारतवर्ष।
157-भारत की आकृति -चतुष्कोणीय।
158-भारत दक्षिण एशिया के मध्य में स्थित है।
159-भारत अक्षांशीय रूप से उत्तरी गोलार्द्ध का देश है।
160-भारत देशान्तरीय रूप से पूर्वी गोलार्द्ध के मध्य में स्थान रखता है।
161-भारत का विस्तार उष्ण तथा उपोष्ण के दोंनो कटिबन्धों में है।
162-भारत का विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में -3214 किमी0।
163-भारत का विस्तार पूर्व-पच्छिम दिशा में -2933 किमी0।
164-भारत का मानक समय 82 डिग्री 1/2 मिनट पूर्वी देशान्तर।
165-भारत का मानक समय ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।
166-कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है।
167-भारत की मुख्य भूमि तटीय सीमा की लम्बाई -6100 किमी0।
168-द्वीपों सहित भारत की कुल तटीय सीमा की लम्बाई -7516,6 किमी0।
169-भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई -15200 किमी0।
170-भारत की कुल सीमा की लम्बाई -22716,6 (15200$7516,6) किमी0।
171-क्षेत्रफल के आधार पर भारत विश्व का 7 वां बड़ा देश है।
172-भारत की प्रादेशिक समुद्री सीमा या क्षेत्रीय सागर आधार रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है।
173-उपरोक्त क्षेत्र के उपयोग का भारत को सम्पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
174-आधार रेखा टेड़े-मेड़े तट को मिलाने वाली कल्पित सीधी रेखा है।
175-स्थलीय भाग एवं आधार रेखा के मध्य स्थित सागरीय जल को आंतरिक जल कहते हैं।
176-अविच्छन मंडल या संलग्न क्षेत्र की दूरी आधार रेखा से 24 समुद्री मील की दूरी तक है।
177-उपरोक्त क्षेत्र में भारत को साफ-सफाई, सीमा शुल्क की वसूली और वित्तीय अधिकार प्राप्त हैं।
178-देश का अनन्य आर्थिक क्षेत्र आधार रेखा से 200 समुद्री मील की दूरी तक है।
179-उपरोक्त क्षेत्र में भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान व नये द्वीपों के निर्माण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विदोहन की छूट मिली हुई है।
180-उपरोक्त क्षेत्र के बाद उच्च सागर का विस्तार है। जहाँ सभी राष्ट्रों के समान अधिकार हैं।
181-भारत की स्थलीय सीमा पश्चिम में -पाकिस्तान से।
182-भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पश्चिम में -अफगानिस्तान से।
183-भारत की स्थलीय सीमा उत्तर में -चीन व नेपाल से।
184-भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पूर्व में -भूटान से।
185-भारत की स्थलीय सीमा पूर्व में -बांग्लादेश एवं म्यांमार से मिली है।
186-श्रीलंका भारत से हिन्द महासागर में पाक जलसंधि द्वारा भारत की मुख्य भूमि से अलग है।
187-आदम ब्रिज तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है।
188-पम्बन द्वीप आदम ब्रिज का ही हिस्सा है।
189-पम्बन द्वीप पर ही रामेश्वरम स्थित है।
190-आदम ब्रिज के उत्तर में पाक की खाड़ी स्थित है।
191-आदम ब्रिज के दक्षिण में मन्नार की खाड़ी स्थित है।
192-स्वतंत्रता के बाद भारत के कई क्षेत्र फ्रांस तथा पुर्तगाल द्वारा शासित थे।
193-स्वतंत्रता के बाद भारत के फ्रांस के अधीन क्षेत्र -चन्देरनगोर, पाण्डिचेरी, कराईकल, माहे तथा यनम।
194-चन्देरनगोर की भारत में समेकन की तिथि -19 जून 1946।
195-पाण्डिचेरी, कराईकल, माहे तथा यनम की भारत में समेकन की तिथि -1 नवम्बर 1954।
196-स्वतंत्रता के बाद भारत के पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र -दादर, नगर हवेली, दमन एवं दिव तथा गोवा।
197-दादर की भारत में समेकन की तिथि -21 जुलाई 1954।
198-नगर हवेली की भारत में समेकन की तिथि -2 अगस्त 1954।
199-दमन एवं दिव की भारत में समेकन की तिथि -19 दिसम्बर 1961।
200-गोवा की भारत में समेकन की तिथि - 19 दिसम्बर 1961।
आगे अगले पोस्ट में--- राजेश जोशी।